रविवार, 4 दिसंबर 2022

पत्ते


पत्ते भी गिरते हैं दरख़्त से,

धरती तब कांपती है, चुप ही

हवा बहती है निष्पक्ष, बोझिल सी 

नही पाती संभाल, प्रशांत उस पत्ते को।








पांच कौड़ी

 

पांच कौड़ी पांच चक्कर

मां का मंतर बना प्रशांत फक्कड़

हर कदम पर एक सीख

हर दूजे पर बख्शीश

आशीर्वाद ही हो जिनकी सबकुछ

पंहुंचे हर मंजिल नजर हो जिसपर।





अमर




(पिता के नाम)
ये जो फूल रात में गिरते हैं,
मदहोश हो चांदनी की लट से,
देखो सवेरे कैसे तनते हैं,
रोशन हो ठसक मखमली  से।
प्रखर धूप की आभा में
बरबस प्रज्वलित और कोमल से
चुप वाचाल प्रसन्न कदाचित 
ये फूल है मस्त, प्रशांत, ये कहां मरते हैं।


गुरुवार, 30 अगस्त 2007

अच्छा

यदि ऐसा होता तो क्या होता ... सोचा काफी लेकिन कोई खास फायदा नही हुआ आख़िर सोचने मे जाता क्या था सो सोचता रहा ... समय बीतता रहा और सोचने का वक़्त भी बढ़ता रहा और फिर अचानक ...

रविवार, 17 जून 2007

क्या

अक्सर ऐसा होता है के हम जो सोचते हैं वो होता नही है ... लेकिन जो नही होता उसके पीछे हम पागल से हो जाते हैं, और उस पागलपन कि हद को भी पार कर जाते हैं और मजे कि बात है के उसका एहसास भी नहीं होता हमे के हमने उस कुछ के लिए जाने क्या कर बैठे हैं... क्या आपको ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ के भला लाइफ में कुछ कितना important हो सकता है क्या

सोमवार, 4 जून 2007

कैसे

बहुत बाते ऐसी है जिसे एक्स्प्लें नही कर सकते आख़िर क्या है वो अनसुलझी बातें मैंने काफी समझने कि कोशिश कि लेकिन हमेशा असफल रहा शायद इसलिये कि मैं खुद ही जानना नही चाहता था... जाने क्यों हमेशा कुछ सीए बाते मन को कुरेदती रही जिसका अन्वेषण... मैं नही कर पाया कि कोई किस बात से कितना आहत हो... सकता है...मैं मानता हूँ के मैंने मनमानी कि लेकिन मैं क्या कर्ता ये मेरी स्वाभाविक वृत्ति थी मैं उससे कैसे आजाद हो सकता था...मनाता हु मैं पढा लिखा इंसा हु लेकिन कोई अपनी वृत्ति पे कैसे कंट्रोल कर सकता है... और कर भी ले तो कितने समय तक कायम रह सकता है... मैंने कितनी ही चीजों को समझने कि कोशिश कि लेकिन ये उतनी ही उलझती गयी ... और चीजें भी ऐसी जिसे समझने मे मस्तिष्क कि आवश्यकता भी नही थी